फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Examination centers will be online, monitored by AI cameras

Mahoba News: परीक्षा केंद्र रहेंगे ऑनलाइन, एआई कैमरों से होगी निगरानी

Sun, 18 Jan 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 18 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Examination centers will be online, monitored by AI cameras
महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के दौरान एआई कैमरों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। मुख्य गेट से लेकर परीक्षा कक्ष तक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इसको लेकर यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए जिले में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल में 11,939 और इंटरमीडिएट में 9,485 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। सभी परीक्षा केंद्र कंट्रोल रूम से जुड़े रहेंगे। इस बार एआई से लैस सीसीटीवी कैमरों से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मुख्य गेट से लेकर परीक्षा कक्ष तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही डबल लॉक में रखे गए प्रश्नपत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए भी एआई लैस कैमरों की व्यवस्था की जा रही है। परीक्षा शुरू होने से पहले सभी केंद्र यूपी बोर्ड मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम और जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से ऑनलाइन जोड़े जाएंगे। जिलास्तरीय कंट्रोल रूम में एलईडी स्क्रीन लगाने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। यहां शिफ्टवार निगरानी के लिए शिक्षकों की टीम तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed