{"_id":"e1403c4d0efef3640608025e3f1d4272","slug":"everyone-wanted-a-smaller-growth-lohia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हर क्षेत्र में विकास के पक्षधर थे छोटे लोहिया’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हर क्षेत्र में विकास के पक्षधर थे छोटे लोहिया’
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 22 Jan 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे लोहिया के नाम से विख्यात समाजवादी पार्टी के
विज्ञापन
नेता स्व. पं. जनेश्वर मिश्र की पुण्य तिथि कपर सपाइयों ने उनके चित्र पर
श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के आर्थिक
और राजनीतिक विकास का आह्वान किया।
गुरुवार को सपा कार्यालय में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी ने कहा कि छोटे लोहिया पं. जनेश्वर मिश्र ने समाज के हर क्षेत्र में विकास के लिए जोर दिया।
आजाद भारत की संसद की कार्यवाहियों में समय-समय पर उनके द्वारा व्यक्त किए गए विचारों की दर्ज अभिव्यक्ति उनके विस्तृत जीवन दर्शन को उजागर करती है।
पूर्व जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव ने कहा कि हम सभी को पं. जनेश्वर मिश्र के बताए मार्ग पर चलकर समाज के विकास के लिए प्रयास करना चाहिए। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिला सचिव शिवकिशोर पांडेय ने कहा कि जनेश्वर मिश्र सच्चे समाजवादी थे।
उन्हाेंने समाजवाद का नारा देकर लोगाें को समाज की सेवा का संकल्प दिलाया। इस दौरान भारत सिंह यादव, कमलेश पालीवाल, रिजवान आलम खान, भागीरथ यादव, अरविंद रैक्वार, रहीश यादव, राजू शाहिद, रशीद अंसारी, कमर बेग, उमा राजपूत, हरनाम प्रजापति, हसरत खान, राजपाल पटेल सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।