{"_id":"6545379864377f09c508cf6b","slug":"every-information-related-to-mahoba-district-will-be-in-the-gazetteer-mahoba-news-c-225-1-mah1001-2589-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: गजेटियर में होगी महोबा जिले से संबंधित एक-एक जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: गजेटियर में होगी महोबा जिले से संबंधित एक-एक जानकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जिले का गजेटियर बनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसको लेकर डीएम मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि जिला गजेटियर बनने के लिए कुल 11 विषयों पर जिले के विभिन्न विभागों की ओर से सूचना उपलब्ध कराई जाएंगी। इस काम में अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि गजेटियर के बनने में पुरातत्व विभाग को भी शामिल करते हुए लोक कला एवं संस्कृति, लोक एवं समाज की एक उप समिति भी अलग से बनाई जाए। प्रत्येक विभाग अपने विभाग के इतिहास के बारे में जानकारी मुहैया कराए ताकि इसे जिले के गजेटियर में अंकित कराया जा सके। गजेटियर में जिले में बारे में पूरी और वास्तविक जानकारी मिलेगी। पहले भाग में जिले का सामान्य परिचय होगा।
जिले का नाम, उसका गठन और नामांकरण कैसे हुआ इसके बारे में भी जानकारी होगी। जिले की लंबाई, चौड़ाई आदि भी अंकित रहेगा। बैठक में एसपी अपर्णा गुप्ता, सीडीओ चित्रसेन सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके गौतम, एडीएम वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश, सीडीओ डॉ. आशाराम, वीर भूमि महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील बाबू, अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मुकेश कुमार, एआरटीओ सुनील दत्त आदि मौजूद रहे।