फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   event

जयंती पर महर्षि वाल्मीकि को याद किया

Sun, 13 Oct 2019 07:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
event
अनशनस्थल पर महर्षि बाल्मीकि के चित्र पर माल्यापर्ण करते अनशनकारी - फोटो : MAHOBA
महोबा। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर पिछले 473 दिन से अनशन पर बैठे बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर व उनके साथियों ने रविवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर उनको याद किया। अनशनकारियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन भी रखा।
विज्ञापन

बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि का जन्म अश्विन मास की पूर्णिमा को आज ही के दिन हुआ था। जिसे हम शरद पूर्णिमा के नाम से जानते हैं। उनके बचपन का नाम रत्नाकर था और वे महर्षि कश्यप की नौवीं संतान वरुण व चर्षणी के घर पैदा हुए थे। महर्षि कश्यप कश्मीर क्षेत्र में रहते थे और उन्हीं के नाम पर उस क्षेत्र का नाम कश्मीर पड़ा। उनके पौत्र रत्नाकर को बचपन में आदिवासी चुरा कर ले गए और उनको पाला पोसा। चूंकि उनका पेशा लूटपाट करना था इसलिए रत्नाकर भी लूटपाट करने लगे लेकिन प्रकृति को कुछ और मंजूर था। जब उन्होंने नारद मुनि को लूटा तो उन्होंने कहा कि तुम किसके लिए लूटपाट करते हो, अपने परिवार के लिए। क्या वे तुम्हारे पापों में हिस्सेदारी करेंगे, थोड़ा पूछ लो। जब परिवार ने पापों में भागीदारी से मना कर दिया तो वे साधु हो गए और रामायण जैसा अनूठा ग्रंथ रच डाला। अनशन स्थल पर उनको नमन करने वालों में वीरेंद्र अवस्थी, सुरेश सोनी, उदित नारायण यादव, राम आसरे राही, हरगोविंद, रंजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed