{"_id":"61b3a1a21b5905738d4ef15f","slug":"establishment-of-human-rights-to-strengthen-the-society-ada-mahoba-news-knp668870159","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज को मजबूत बनाने को हुई मानवाधिकार की स्थापना- एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज को मजबूत बनाने को हुई मानवाधिकार की स्थापना- एडीएम
विज्ञापन
महोबा। विश्व मानव अधिकार दिवस पर शुक्रवार को जगह-जगह जागरुकता कार्यक्रम व गोष्ठी के आयोजन हुआ। जिसमें लोगों को संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों की जानकारी दी गई। अपर जिलाधिकारी शिशिर कुमार ने कहा कि मानवाधिकार की स्थापना समाज को मजबूत बनाने के लिए की गई है।
शहर के डीएवी इंटर कॉलेज में विश्व मानवाधिकार दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्राधिकरण के सचिव अंशुमन धुन्ना ने छात्रों को उनके कर्तव्य और अधिकारों की जानकारी दी। इस मौके पर रामजी गुप्ता, कृष्णबिहारी दीक्षित, नेहा चंसौरिया, कल्पना खरे आदि मौजूद रहे। इसी तरह अंबे गेस्ट हाउस में ग्रामोन्नति संस्थान के तत्वावधान में मुझे नहीं मेरे अधिकारों को सुरक्षित करो विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। निदेशक डॉ. अरविंद खरे ने लोगों को मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने गीत व पोस्टर माध्यम से महिला हिंसा के प्रति जागरुक किया।
शहर के बिलवई चुंगी स्थित इंटर ग्लोब मानवाधिकार फोरम कार्यालय में विचार मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष लतीफ खान ने कहा कि मानवाधिकार की रक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। इस मौके पर रमेश जैदका, जुगुल किशोर, गोविंद सिंह, राजकिशोर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।