{"_id":"6a4e96a4d7fb9a5ec20938ef","slug":"encroachment-on-drains-traffic-jams-on-narrowed-roads-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-126885-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: नालों पर अतिक्रमण, सिकुड़ीं सड़कों पर लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: नालों पर अतिक्रमण, सिकुड़ीं सड़कों पर लग रहा जाम
विज्ञापन
फोटो 08 एमएएचपी 02 परिचय-पुराने प्राईवेट मार्ग पर पटरी पर दोनों ओर दुकानें लगने से बनी जाम की स्थिति। संवाद
फोटो 08 एमएएचपी 03 परिचय-जिला अस्पताल के बाहर पटरी पर नालों के ऊपर बाहर तक सजीं दुकानें। संवाद
-मुनादी कर पालिका ने दी चेतावनी, नहीं हटाए कब्जे तो चलेगा बुलडोजर
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। शहर में नालों व सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नालों के ऊपर किए गए अस्थायी और स्थायी कब्जों से सड़कें संकरी हो गई हैं। इसकी वजह से पुराने प्राइवेट मार्ग, जिला अस्पताल के बाहर व रोडवेज बस स्टैंड के आसपास दिन में कई बार जाम लग रहा है। राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी होती है।
पालिका प्रशासन ने पूर्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इससे सड़कें कुछ दिन चौड़ी नजर आईं लेकिन दुकानदारों के दोबारा कब्जा कर सड़क किनारे तक दुकानें सजा लीं। सबसे ज्यादा दिक्कत रोडवेज बस अड्डा व जिला अस्पताल के बाहर होती है। रोडवेज से बस निकलते ही जाम लग जाता है। सड़क के दोनों ओर नालों पर अतिक्रमण और सड़क किनारे तक ठेलिया दुकानदारों के खड़े होने से वाहन नहीं निकल पाते हैं। कब्जों के चलते न केवल यातायात बाधित हो रहा है बल्कि बारिश के दौरान जलनिकासी भी प्रभावित हो रही है।
हरीओम, मुन्नालाल, राकेश, रिंकू आदि ने बताया कि पूर्व में कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया लेकिन कुछ ही दिनों बाद फिर सड़क और पटरी पर दुकानें सज गईं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि नालों के ऊपर से अतिक्रमण हटाने के लिए शहर में मुनादी कराई जा रही है। स्वयं अतिक्रमण न हटाने वालों के कब्जे हटाते हुए कार्रवाई की जाएगी।