फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Employees Joint Council honored Corona Yodhon

कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कोरोना योद्घाओं को किया सम्मानित

Wed, 01 Jul 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Employees Joint Council honored Corona Yodhon
महोबा। कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह किए बगैर कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले स्वास्थ्य व सफाईकर्मियों को सम्मानित किया जा रहा है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बुधवार को कर्तव्य दिवस मनाकर कोरोना योद्धाओं को प्रशंसापत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इंडियन पब्लिक सर्विस एम्पलाई फेडरेशन के आह्वान पर बुधवार को कबरई ब्लाक सभागार में कर्तव्य दिवस पर कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अजय निगम ने कहा कि संक्रमण के दौरान जरूरत पर ही घर से निकलें। वहीं डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन व नगर पालिका और पंचायत विभाग के सफाईकर्मियों ने अपनी जान की परवाह न करके अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से निभाया। ऐसे कोरोना योद्वाओं को पूरा देश सलाम कर रहा है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष अजय तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों, कर्मचारियों व सफाईकर्मियों को प्रशंसापत्र सौंपकर उनकर मनोबल बढ़ाया। इस मौके पर केके सिंह, शरदचंद्र, संतोष वर्मा, शैलेंद्र अवस्थी, विनोद वर्मा, प्रभाकर कश्यप, राजेंद्र समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed