फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Employees and social workers honored for their outstanding work

Mahoba News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी व समाजसेवी सम्मानित

Tue, 02 Dec 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 02 Dec 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Employees and social workers honored for their outstanding work
महोबा। यातायात माह नवंबर के समापन पर सोमवार को पुलिस लाइन में भव्य समारोह का आयोजन हुआ। स्कूली बच्चों ने गीत, नृत्य व नाटक के माध्यम से यातायात नियमों का महत्व बताया। कार्यक्रम में यातायात जागरूकता को लेकर बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम गजल भारद्वाज व एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने गोल्डन आवर के महत्व पर विशेष जोर दिया। कहा कि सड़क दुर्घटना के बाद पहले एक घंटे में घायल व्यक्ति को समय पर उपचार प्रदान होने से अनेकों जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। संयमित रफ्तार व सतर्कता ही सुरक्षित जीवन की कुंजी है। इस दौरान जीजीआईसी और ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से यातायात नियमों के पालन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने पर यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, शिक्षिका अपर्णा नायक व स्कूली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके बाद डीएम व एसपी ने पुलिस लाइन से बाइक यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो शहर के प्रमुख तिराहों व चौराहों से होकर गुजरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed