फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Embedded soil, reversing dumper save

मिट्टी धंसी, डंपर पलटते बचा

Fri, 24 Jul 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Fri, 24 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Embedded soil, reversing dumper save
महोबा। ग्राम रहेलिया मार्ग पर भारी बारिश के चलते मिट्टी धंस जाने एक डंपर पलटते-पलटते बच गया। जिससे चालक और क्लीनर ने कूद कर जान बचाई। उधर पनवाड़ी हरपालपुर मार्ग में बहादुरपुरा के पास कार और ट्रैक्टर की आमने सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रुप गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद पनवाड़ी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक डंपर रहेलिया गांव की तरफ जा रहा था। तभी सामने से आ रही जेसीबी मशीन के कारण डंपर सड़क से नीचे उतर गया, उसका उसका एक हिस्सा मिट्टी में धंसने लगा। जिससे चालक और क्लीनर ने डंपर से कूद कर जान बचाई। डंपर जैसे ही पलटने लगा तभी जेसीबी मशीन ने डंपर को सहारा दे दिया। जिससे डंपर पलटने से बच गया। वहीं कुलपहाड़ प्रतिनिधि के मुताबिक शुक्रवार को कुलपहाड़ से एक ही परिवार के चार लोग एक वैगनार कार से झांसी जा रहे थे। तभी हरपालपुर की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर से बहादुरपुरा गांव के पास टक्कर हो गई, जिससे वैगनआर सवार मिथला (60) पत्नी श्याम किशोर, श्रीकृष्ण (53) पुत्र चिंतामन, मीना देवी (50) पत्नी श्रीकृष्ण निवासी राजावार्ड कुलपहाड़ घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया। देर शाम को उनकी छुट्टी कर दी गई। उधर ट्रैक्टर सवार मुन्ना घायल भी दुघर्टना में घायल हो गया जिसे  हरपालपुर अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


ट्रेन से कटकर युवक की मौत
कुलपहाड़ (महोबा)। झांसी मनिकपुर रेल लाइन में इंनौरा रेलवे क्रासिंग के पास एक ग्रामीण की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कुलपहाड़ कस्बे के मुहल्ला गोविंदनगर निवासी उमाशंकर (33) पुत्र गंगा प्रजापति शुक्रवार को मानव रहित रेलवे क्रासिंग से गुजर रहा था, तभी अचानक झांसी की तरफ से ट्रेन आने से वह चपेट में आ गया।  जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। सूचना पर पहुंची कुलपहाड़ पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed