{"_id":"5fb7ff568ebc3e5fa2077164","slug":"electricity-system-in-sudheragi-district-funds-released-from-40-76-lakh-mahoba-news-knp595283078","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः 40.76 लाख से सुधरेगी जिले की बिजली व्यवस्था, धनराशि जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः 40.76 लाख से सुधरेगी जिले की बिजली व्यवस्था, धनराशि जारी
विज्ञापन
महोबा। लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रहे जिलेवासियों को जल्द ही विद्युत समस्या से निजात मिलेगी। जिले की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने खनिज निधि से 40.76 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है।
इससे विद्युत उपकेंद्र के पेनल बदलने के साथ फीडरों को परिवर्तित करने का काम होगा। ऐसे में लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे कस्बा जैतपुर के लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी।
जिले में बिजली समस्या को लेकर आए-दिन लोगों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायतें की जा रही हैं। कहीं लो-वोल्टेज तो कहीं ट्रिपिंग व फाल्ट की समस्या से लोग परेशान हैं। इन शिकायतों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए विभाग के अधिकारियों ने कार्ययोजना तैयार की है। इसे स्वीकृत करते हुए जिलाधिकारी ने खनिज निधि से 40 लाख से अधिक की धनराशि जारी कर दी है। जिलाधिकारी ने बताया कि महोबा के विद्युत वितरण खंड द्वितीय में 16 लाख की लागत से विद्युत उपकेंद्र कुलपहाड़ में पेनल बदलने का कार्य होगा।
करीब चार लाख की लागत से महोबा नगर के द्वितीय फीडर का सुदृढ़ीकरण, 14 लाख की लागत से जैतपुर के विभिन्न मोहल्लों में लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए पुलिस चौकी जैतपुर में अतिरिक्त 250 केवीए परिवर्तक लगाया जाएगा। साथ ही छह लाख की लागत से लमौरा फीडर के 12 ग्रामों को कुलपहाड़ उपकेंद्र के मुढ़ारी फीडर से जोड़ा जाएगा।