{"_id":"5e95df7c8ebc3e6ff06bcfc2","slug":"electricity-mahoba-news-knp5552232187","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंकने से छह मोहल्लों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंकने से छह मोहल्लों की बिजली गुल
विज्ञापन
महोबा। ट्रांसफार्मर फुंकने से शहर के आधा दर्जन मोहल्ले अंधेरे में डूब गए। 24 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान लोगों का गर्मी से हाल बेहाल हो गया। बिजली ठप होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। लोगों को बिजली पानी की दोहरी मार झेलनी पड़ी।
सोमवार को दोपहर तीन बजे सुभाष चौकी के पास लगा ट्रांसफार्मर लोड अधिक पड़ने से फुंक गया। इससे मगरियापुरा, काजीपुरा, कादीपुरा, पठानपुरा, कस्बाथाई, मिल्कीपुरा, कुरियानापुरा सहित आधा दर्जन से ज्यादा मोहल्ले अंधेरे में डूबे रहे। लोगों को रात जागकर गुजारनी पड़ी।
बिजली विभाग के अधिकारियों का फोन रिसीव नहीं हुुआ। मंगलवार को सुबह लोगों ने अधिशासी अभियंता को समस्या से अवगत कराया। इसके बाद ट्रांसफार्मर दुरुस्त कराकर 24 घंटे बाद आपूर्ति बहाल कराई जा सकी।