फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   election,village,voter,DM,block

बरबई गांव में 73 फीसदी मतदान

Thu, 29 Apr 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
election,village,voter,DM,block
खन्ना (महोबा)। विकासखंड कबरई की ग्राम पंचायत बरबई में प्रधान पद के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की भीड़ जुटी। कड़ी सुरक्षा व कोरोना गाइडलाइन के बीच मतदान कराया गया। ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण तरीके से 73 फीसदी मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच देर शाम मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में रखवाया गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि ग्राम पंचायत बरबई में प्रथम चरण में 15 अप्रैल को मतदान था। मतदान से ठीक एक दिन पहले ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार कैलाश की मौत हो गई थी। जिसके चलते मतदान स्थगित कर दिया गया था। चुनाव आयोग के निर्देश पर चौथे चरण में मतदान की तिथि तय की गई थी। गुरुवार को बरबई के तीन बूथों पर प्रधान पद के लिए मतदान कराया गया। 18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाताओं ने मटपेटियों में कैद कर दिया। सुबह से ही बूथों पर भीड़ जुटी। हालांकि दोपहर के समय कुछ देर के लिए सन्नाटा रहा पर शाम ढलते ही एक बार फिर बूथों पर भीड़ बढ़ गई। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रहा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मतदाताओं को बूथ के अंदर प्रवेश दिया गया। सुबह नौ बजे 17.6 फीसदी, 11 बजे 31.6 फीसदी, एक बजे तक 48.49 फीसदी, तीन बजे तक 60 फीसदी और शाम पांच बजे तक 73 फीसदी मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत बरबई में शांतिपूर्ण मतदान रहा।
विज्ञापन

--
बुजुर्गों में भी दिखा उत्साह
खन्ना। ग्राम पंचायत बरबई में प्रधान पद के चुनाव को लेकर बुजुर्गों में भी खासा उत्साह नजर आया। अकेले चलने में असमर्थ वृद्घ परिजनों के सहारे बूथ पहुंचे और मतदान किया। वहीं महिलाएं घूंघट की ओट से वोट देने बूथ पहुंची। तीखी धूप व भीषण गर्मी के बीच लोगों का जोश कम नहीं हुआ। लंबी-लंबी कतारों में लगे मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed