फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   election

डीएम-एसपी ने मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर देखीं व्यवस्थाएं

Thu, 29 Apr 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
election
महोबा। पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। मतगणना में महज तीन दिन का समय शेष है। बुधवार को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने अफसरों के साथ मतगणना स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान डीएम ने मतगणना स्थल पर बैरीकेडिंग कर आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में प्रथम चरण में 15 अप्रैल को पंचायत चुनाव का मतदान हुआ था। मतदान के बाद मतपेटियों को चारों ब्लॉकों के लिए बने स्ट्रांग रूम में रखा था। अब दो मई को मतगणना होगी। जिसको लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। बुधवार को डीएम-एसपी ने जैतपुर ब्लॉक के मतगणना स्थल राजकीय पॉलीटेक्निक कुलपहाड़, पनवाड़ी ब्लॉक के मतगणना स्थल नेहरू इंटर कॉलेज पनवाड़ी, कबरई ब्लॉक के मतगणना स्थल राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज महोबा व चरखारी ब्लॉक के मतगणना स्थल राजकीय महिला पॉलीटेक्निक चरखारी का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान मतगणना स्थलों पर की जा रही बैरीकेडिंग, आने-जाने के रास्ते व पुलिस ड्यूटी व्यवस्था आदि को चेक किया। निर्देश दिए कि मतगणना स्थल के आसपास भीड़ एकत्र न हो। इसके खास इंतजाम किए जाए। बिना पास के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश न दिया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी आरएस वर्मा, सीओ सिटी रामप्रवेश राय, कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed