{"_id":"6075d84d8ebc3ec8967e13fc","slug":"election-mahoba-news-knp6233235181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 925 बूथों पर 15 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए बुधवार को चार केंद्रों से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। मतदान कार्मिकों को बूथ तक ले जाने के लिए 745 वाहन अधिगृहीत किए गए हैं। मंगलवार को पूरे दिन अधिगृहीत वाहनों के चालकों ने संबंधित केंद्रों पर पहुंचकर ड्यूटी स्लिप हासिल की।
जिले में प्रधान पद के 273, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 345, ग्राम पंचायत सदस्य 3397 और जिला पंचायत सदस्य के 14 पदों के लिए 15 अप्रैल को मतदान होगा। चारों ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियां रवाना करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कबरई ब्लॉक के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक महोबा, चरखारी ब्लॉक के लिए राजकीय महिला पॉलिटेक्निक चरखारी, पनवाड़ी ब्लॉक के लिए नेहरू इंटर कालेज व जैतपुर ब्लॉक के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक कुलपहाड़ से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। चारों स्थानों पर मंगलवार को पूरे दिन बैरिकेडिंग व पंडाल लगाने का काम चलता रहा। पंचायत चुनाव में 4072 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। एक पोलिंग पार्टी में चार कर्मचारी शामिल रहेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि 925 बूथों के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होगी। 10 फीसदी कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। वहीं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि मतदान कार्मिकों को बूथ तक ले जाने व लाने के लिए 245 बसें, 350 हल्के वाहन, 150 ट्रक व सौ डीसीएम वाहन रिजर्व किए गए हैं, जिनको ड्यूटी स्लिप मुहैया करा दी गई है।