{"_id":"606c9e838ebc3e5909627902","slug":"election-mahoba-news-knp621951040","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कार्मिकों का चार दिन का प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कार्मिकों का चार दिन का प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदान कार्मिकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार से शुरू हुआ, यह नौ अप्रैल तक चलेगा। प्रशिक्षण के दौरान ज्यादातर कार्मिक बिना मास्क के नजर आए। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार व उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरिचरन सिंह ने प्रशिक्षण का जायजा लिया। निर्देश दिए गए हैं कि प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही विकासखंड कबरई में नामांकनपत्रों की जांच की।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान कार्मिकों को निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अपने कार्य के बारे में अच्छी तरह से समझ लें और सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करें।
बताया कि पीठासीन अधिकारी का मुख्य कार्य मतदाता की पहचान करना, मतदाता सूची पर चिन्हंकन करना तथा अमिट स्याही लगाना है। मतदान अधिकारी प्रथम ग्राम पंचायत सदस्य तथा ग्राम प्रधान के मतपत्र देगा। इसी प्रकार मतदान अधिकारी द्वितीय बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य के मतपत्र देगा। मतदान अधिकारी तृतीय का कार्य मतदाता को स्याही लगाकर यह सुनिश्चित करेगा कि मतदाता मतपत्र में मोहर लगाकर मतपेटिका में ही डाले। उन्होंने बताया कि एक ही मतपेटिका में चारों मतपत्र डाले जाएंगे। एक मतपेटिका भर जाएगी, तभी दूसरी मतपेटिका का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रत्येक के लिए मतपत्र का रंग भी निर्धारित किया गया है। ग्राम पंचायत सदस्य का मतपत्र सफेद, प्रधान का हरा, बीडीसी का नीला और जिला पंचायत का गुलाबी रंग का है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण दो पालियों में दिया जा रहा है। प्रथम पाली में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक एवं द्वितीय पाली में दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक दिन में लगभग 1100 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिए जाने का प्रबंध किया गया है। प्रत्येक पाली में 550-550 कार्मिक प्रशिक्षण लेंगे। 9 अप्रैल तक इसी शेड्यूल के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा।