{"_id":"61fabeefee6ff472ef68ceba","slug":"election-booth-adhikari-mahoba-news-knp678511912","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम-वीवीपैट समेत 99 प्रकार की सामग्री होगी पीठासीन अधिकारी के झोले में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम-वीवीपैट समेत 99 प्रकार की सामग्री होगी पीठासीन अधिकारी के झोले में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। मतदान से पूर्व पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम-वीवीपैट के अलावा दस्त-बुखार की दवा समेत 99 प्रकार की सामग्री झोले में दी जाएगी। प्रभारी अधिकारी लेखन एवं निर्वाचन की देखरेख में ये झोले तैयार किए जा रहे हैं।
विधान सभा क्षेत्रों में 20 फरवरी को मतदान होना है। 19 फरवरी को ही बूथों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी। जिले में 787 बूथ हैं। इन बूथों के अलावा 10 फीसदी अतिरिक्त झोले भी तैयार किए जा रहे हैं। कोरोना
संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए मतदान कराया जाएगा। कोरोना के लक्षण वाले मतदाताओं को आखिरी घंटे में मतदान का मौका दिया जाएगा। इसके लिए पोलिंग पार्टियों का नेतृत्व करने वाले पीठासीन अधिकारी को पीपीई किट उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
पीठासीन अधिकारी के झोले में नियंत्रण यूनिट, मतदान यूनिट, वीवीपैट, मतदाताओं के लिये रजिस्टर, मतदाताओं की पर्चियां, निर्वाचक नामावली का चिह्नित व वर्किंग प्रति, अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर की कॉपी,
ईवीएम के लिए ग्रीन पेपर सील, पीठासीन के लिए धातु के मुहर, पीठासीन की डायरी, रबर स्टैंप, वैकल्पिक दस्तावेज, निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची, पीठासीन की डायरी रिपोर्ट लिफाफा, ड्यूटी प्रमाण पत्र,
रसीद पुस्तक, पीठासीन के रिकार्ड के लिए लिफाफा, सामान्य पेंसिल, बाल पेन, कोरा कागज, मुहरबंद के लिए कपड़ा, मतदान सामग्री, ब्लेड, मोमबत्ती, अमिट स्याही, ड्राइंग पिन, चेक लिस्ट, रबर बैंड आदि।