फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Elderly man dies during treatment, doctors accused of negligence

Mahoba News: इलाज के दौरान वृद्ध की मौत, डाॅक्टरों पर लापरवाही का आरोप

Sat, 02 Aug 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 02 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies during treatment, doctors accused of negligence
महोबा। जिला अस्पताल में पेटदर्द व उल्टी से पीड़ित मरीज की माैत पर बृहस्पतिवार की देर रात परिजनों ने हंगामा किया। डाॅक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। भर्ती अन्य मरीजों के तीमारदारों ने भी डाॅक्टरों पर बाहर के मेडिकल स्टोरों से दवाएं मंगाने और इलाज में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली चरखारी के रिवई गांव निवासी वृद्ध तुलसीदास (60) को पेटदर्द और उल्टी की शिकायत पर परिजन जिला अस्पताल लाए। तुलसीदास की बहू मानसी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती करने के बाद डॉक्टर ने बाहर से 800 रुपये की दवाई व इंजेक्शन मंगाए। ये दवाएं लेकर उसने डाॅक्टर को दीं लेकिन डॉक्टर मरीज को देखने के लिए नहीं आए। वह रात में कई बार इमरजेंसी कक्ष में जाकर डाॅक्टर के पास गई और अपने मरीज का इलाज करने के लिए मिन्नतें कीं। इसके बाद भी कोई डाॅक्टर मौके पर नहीं आया। इलाज के अभाव में देर रात तुलसीदास की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी बात से नाराज परिजनों ने इलाज में लापरवाही करने वाले डाॅक्टरों और स्टाफ पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर अस्पताल में मौजूद सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत कराया। सीएमएस डॉ. पीके अग्रवाल का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

महोबा । मृतक की पुत्रवधू मानसी का आरोप है कि उसने जब डाॅक्टर ने बाहर के मेडिकल स्टोर से दवाएं लेकर आने के लिए कहा था, तब उसके पास रुपए भी नहीं थे। किसी से रुपए उधार लेकर वह 800 रुपए की दवाएं लाई थी, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज नहीं किया। जब इलाज के अभाव में तुलसीदास की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उसने डाॅक्टरों और स्टाफ से मरीज को रेफर करने की मांग की लेकिन उन्होंने रेफर भी नहीं किया। कुछ देर बाद मरीज की मृत्यु हो गई। यदि सही इलाज कर दिया होता या फिर रेफर कर दिया होता तो शायद उसके ससुर तुलसीदास की जान बच जाती।

------------


मेडिकल स्टोर से मंगा रहे दवाएं


महोबा। जिला अस्पताल में भर्ती एक अन्य मरीज लक्ष्मण निवासी नारुपुरा ने भी डाॅक्टरों और स्टाफ द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायत की। बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर 2.30 बजे भर्ती होने के बाद भी देर रात तक कोई डॉक्टर देखने नहीं आया। जरूरी इंजेक्शन बाहर स्थित मेडिकल स्टोर से 450 रुपये खर्च करके मंगवाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed