{"_id":"57b748254f1c1b29156ec14b","slug":"eight-including-two-women-bled-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सीडेंट में दो महिलाओं सहित आठ लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सीडेंट में दो महिलाओं सहित आठ लहूलुहान
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे, इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। कस्बा चरखारी के मोहल्ला हटवारा निवासी खेमचंद्र (30) पुत्र रामरतन शुक्रवार को बाइक से मुख्यालय आ रहा था। रास्ते में सड़क पर
पड़ी मिट्टी में उसकी बाइक फिसल गई। इससे खेमचंद्र गिरकर घायल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम झिर सहेवा निवासी संतोषी (22) पत्नी अरविंद सड़क पार कर रही थी। तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह उछल कर दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। शहर के मोहल्ला समदनगर निवासी अमर सिंह (21) बाइक से गिरकर घायल हो
गया। इसी प्रकार कस्बा चरखारी निवासी बृजेंद्र (21) पुत्र पन्नालाल, उमाशंकर (22) पुत्र अजयदीप, ग्राम अजनर निवासी रामकरन (25) पुत्र हरि व कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहरा निवासी देव सिंह (48) अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आई है। डाक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।