फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Eid Miladunnabi festival today, there will be no procession in the city

ईद मिलादुन्नबी पर्व आज, शहर में नहीं निकलेगा जुलूस

Mon, 18 Oct 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Eid Miladunnabi festival today, there will be no procession in the city
हरे परचमों से सजी दुकान से खरीदारी करते लोग। - फोटो : MAHOBA
महोबा। ईद मीलादुन्नबी पर्व को लेकर मुस्लिम बाहुल इलाकों में चहल-पहल है। घरों व मार्गों को बिजली की आकर्षक सजावट से सजाया गया है। हालांकि, प्रशासन ने शहर के 250 से अधिक लोगों से जुलूस में शामिल न होने की बात कही। जिस पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकालने से इंकार कर दिया। मंगलवार को ईद मीलादुन्नबी पर समाज के लोग अब्बा हुजूर के आस्ताने पर कार्यक्रम का आयोजन कर पर्व मनाएंगे।
विज्ञापन

जिले में हजरत मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश को लेकर तैयारियां की गईं। शहर के खनगा बाजार, ऊदल चौक व काजीपुरा में हरे परचमों की सजी दुकानों से लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर शहर के भटीपुरा चौकी में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक की। जिसमें काजी-ए-शहर सैय्यद आफाक हुसैन ने 50-50 की टुकड़ियों में जुलूस निकालने की बात रखी लेकिन प्रशासन ने महज तीन टुकड़ी ही निकाले जाने की अनुमति दी। कारों से बैठकर या दस की टुकड़ी में जुलूस निकालने की बात पर भी प्रशासन सहमत नहीं हुआ। जिसके बाद काजी-ए-शहर ने इस वर्ष जुलूस न निकालने की बात कही। उन्होंने बताया कि समाज के लोग प्रशासन का हर तरह से सहयोग करते हैं लेकिन प्रशासन ने उनकी कोई भी मांग नहीं मानी। जिससे समाज के लोगों को तकलीफ हुई है। मंगलवार को अब्बा हुजूर के आस्ताने पर समाज के लोग एकत्र होंगे और पूरे दिन कार्यक्रम का आयोजन कर पर्व मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरखारी संवाद के अनुसार जुलूस जमा मस्जिद, गोलाघाट चौराहा, घड़ी मस्जिद चौराहा, बीपार्क, झंडा बाजार, सदर बाजार, गांधी पार्क ड्योढ़ी दरवाजे से गंगा सिंह इंटर कॉलेज होते हुए बुधवारी बाजार में कोविड नियमों के पालन के साथ संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed