{"_id":"610fdc578ebc3e73d357f105","slug":"education-teacher-samasya-mahoba-mahoba-news-knp644995651","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की समस्याओं पर हुई चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यसमिति की रविवार को जिलाध्यक्ष बेनीप्रसाद यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विद्यालय खुलने पर पूर्ण मनोयोग से शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन के लिए अभिभावकों का सहयोग लेने का प्रस्ताव पारित किया गया।
सरस्वती बालिका विद्यामंदिर इंटर कालेज में आयोजित बैठक में शिक्षा एवं शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। विद्यालयों में शिक्षा को गुणवत्तायुक्त व आकर्षक बनाने पर मंथन किया गया। ब्लॉक इकाइयों को सशक्त बनाकर संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर क्षेत्र में शिक्षकों की कमी के चलते शैक्षिक कार्य बाधित हो रहा है।
प्रदेश संगठन को अवगत कराकर शिक्षकों की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों के वेतन व एरियर का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की। इस मौके पर महामंत्री मुकेश कुमार, कालूराम प्रजापति, महेंद्र कुशवाहा, अनिल रावत, आशुुतोष, राकेश विश्वकर्मा समेत कई शिक्षक मौजूद रहे। (संवाद)