फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   education

नई शिक्षा नीति राष्ट्र के विकास में सहायक

Fri, 25 Mar 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
education
शोधपत्रों का विमोचन करते अतिथि। - फोटो : MAHOBA
महोबा। वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को नई शिक्षा नीति पर राष्ट्रीय सेमिनार हुआ। मुख्य अतिथि डिग्री कॉलेज चरखारी के प्राचार्य डॉ. चंद्र कुमार चौरसिया ने कहा कि नई शिक्षा नीति राष्ट्र के विकास में सहायक है। किसी भी देश के निर्माण का आधार शिक्षा प्रणाली होती है और भविष्य निर्माताओं का निर्माण करती है।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज पिपरहरी के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति बुनियाद की मजबूती पर केंद्रित है। इसमें शिक्षा का विविध स्तर पर वर्गीकरण किया गया है, जो जितना पढ़ेगा उतना उसे मिलेगा। विशिष्ट अतिथि उज्जैन से पधारे स्वामी रामस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि जब तक हमें हमारे अतीत का गौरव नहीं पढ़ाया जाता तब तक हम भविष्य का निर्माण नहीं कर सकते हैं। इस शिक्षा नीति में अतीत के गौरव को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर यह कमी दूर होगी और भारत विश्वगुरु के पद पर आसीन हो सकेगा।
विज्ञापन

दो दिवसीय सेमिनार के पहले दिन शोधार्थियों के शोधपत्रों का वाचन किया गया। इसके बाद अतिथियों ने शोध पत्रों की स्मारिका का विमोचन किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य सुशील बाबू, आयोजक डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. बृजेश सिंह, डॉ. संतोष पांडे के अलावा महोबा, जैतपुर, कुलपहाड़ महाविद्यालयों के प्राचार्य व प्रवक्ताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed