{"_id":"618d5b05f1c6374e532df2ed","slug":"education-mahoba-news-knp6633886197","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश के लिए मेरिट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश के लिए मेरिट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने वालों की सूची जारी होने पर गुरुवार को सूची में नाम देखने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ जुटी रही। जारी मेरिट सूची में प्रवेश के लिए 17 नवंबर तक छात्र-छात्राओं को मौका मिलेगा। इसके बाद रिक्त सीटों की अगली मेरिट सूची 18 नवंबर को जारी होगी।
कालेज के प्राचार्य प्रो. सुशील बाबू ने बताया कि पहली मेरिट सूची में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 68 फीसदी, बीएससी प्रथम वर्ष गणित में 52 फीसदी, बीएससी प्रथम वर्ष जीवविज्ञान में 51 फीसदी व एमए पूर्वाध राजनीतिक विज्ञान में 52 फीसदी अंक अर्जित करने वालों को स्थान दिया गया है। छात्र-छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश के लिए पंजीकरण कराकर फार्म भर सकते हैं।
प्राचार्य ने बताया कि द्वितीय व अंतिम वर्ष के छात्रों को भी वेबसाइट के माध्यम से ही प्रवेश लेना होगा। उसी वेबसाइट से उत्तर प्रदेश शासन की मुफ्त टेबलेट व स्मार्टफोन योजना के लिए आवश्यक डाटा भी उपलब्ध हो जाएगा। प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन के साथ निर्धारित शैक्षिक अभिलेखों के साथ 13 से 17 नवंबर तक प्रवेश ले सकते हैं।