फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   education

मेधावियों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Sun, 13 Oct 2019 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
education
छात्र को सम्मानित करते भाजपा नेता - फोटो : MAHOBA
महोबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में रविवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं यूपीसीएलडीएफ के चेेयरमैन वीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर होना चाहिए। इससे मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ता है। कहा कि अखिल भारती विद्यार्थी परिषद एक छात्र संगठन है। जब भी देश में समस्याएं आई जैसे बंगलादेशी घुसपैठ और जेएनयू में देश विरोधी नारे लगने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगे आया। उन्होंने कहा कि करीब चार दशक पहले यहां के लोगों को बाहर से तमाम वस्तुएं मंगानी पड़ती थी लेकिन आज हम खुद तमाम सामान विदेशों में भेज रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आपको सम्मान देने का काम करता है। जिससे आपके छोटे भाई-बहनों को प्रेरणा मिल सके। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य मेधावियों को आगे बढ़ाने का है। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, एबीवीपी के प्रदेश मंत्री प्रवीण लखेरा, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंकुर शिवहरे, शिवम सिंह सहित तमाम वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed