{"_id":"624cc6d4d4845667c7dfb93e524d430f","slug":"eating-the-player-returned-unpreparedness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" तैयारी न होने से बैरंग लौटे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी न होने से बैरंग लौटे खिलाड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ी प्रतियोगिताआें के लिए कोई तैयारी न किए जाने और क्रीड़ा विभाग के कर्मचारियों के न पहुंचने से मायूस होकर बैरंग लौट गए।
मालूम हो कि दो दिन पहले जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र भगत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 20 मार्च को वालीबाल प्रतियोगिता और 21 मार्च को हॉकी व फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजन की घोषणा की थी। जिसके तहत शुक्रवार को जूनियर बालक वर्ग की वालीबाल प्रतियोगिता के लिए गांधी नगर निवासी जीतेंद्र विश्वकर्मा, दीपक, अभिजीत, जीतेंद्र सोनी, आकाश वर्मा, अमित आदि खिलाड़ी पहुंच गए। पूरी टीमें न आने के कारण क्रीड़ा विभाग ने प्रतियोगिता संपन्न नहीं कराई।
जिससे खिलाड़ियाें में खासा आक्रोश दिखाई दिया। घंटाें इंतजार करने के बाद भी कोई अधिकारी व कर्मचारी के न पहुंचने पर खिलाड़ी बैरंग लौट गए। जिला क्रीड़ा अधिकारी का कहना है कि बोर्ड परीक्षा के कारण टीमें नहीं आ सकीं। इसलिए सभी प्रतियोगिताएं 22 मार्च को कराई जाएंगी। साथ ही उसी दिन पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। शुक्रवार को जूनियर बालक वर्ग की वालीबाल प्रतियोगिता के लिए नेहरू व डीएवी की दो टीमें आई थीं। लेकिन एक टीम में खिलाड़ी भी कम थे। उनका कहना है कि रविवार को सुबह वालीबाल, फुटबाल और हॉकी के लीग मैच कराए जाएंगे और उसी दिन फाइनल मैच कराकर खिलाड़ियाें को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।