{"_id":"6356a2da5b98b960cc734941","slug":"earth-and-sky-lit-up-with-bright-light-mahoba-news-knp724912485","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतरंगी रोशनी से जगमगाई धरती व आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतरंगी रोशनी से जगमगाई धरती व आसमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। रोशनी का त्योहार दिवाली जिले में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त पर लोगों ने घरों व प्रतिष्ठानों मेें विधि-विधान से गणेश-लक्ष्मी की पूजा-अराधना कर खुशहाली की कामना की। शाम ढलते ही शुुभ मुहूर्त पर घर-घर में गणेश-लक्ष्मी का पूजन किया गया।
शहर के शक्ति पीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर, छोटी चंद्रिका मंदिर, सिंहवाहिनी समेत सभी मंदिर दीपकों और झालरों की रोशनी से जगमग रहे। बच्चों ने फुलझड़ी व महताब जलाकर पर्व की खुशियां मनाई तो युवाओं ने पटाखे और आसमान में सतरंगी रोशनी करने वाली आतिशबाजियां कीं।
भक्तों ने मां लक्ष्मी की आरती उतार की पूजा-अर्चना
महोबा। शहर के मोहल्ला शेखनपुरा में पांच दिवसीय लक्ष्मी महोत्सव का शुभारंभ हो गया। अस्थाई पंडाल में स्थापित मां लक्ष्मी की मूर्ति की पूजा-अर्चना की गई। महोत्सव के दौरान रात के समय विभिन्न कार्यक्रम भी होते हैं। स्थापना के बाद विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ने मां की आरती की।
विज्ञापन
लक्ष्मी महोत्सव विकास समिति के अध्यक्ष कुंवर बहादुर चौरसिया ने बताया कि यहां 31 साल पहले इस अनूठी परंपरा का शुभारंभ किया गया था, जो अनवरत जारी है।
इस मौके पर डॉ. ज्ञानेश अवस्थी, भागीरथ नगायच, विनोद पुरवार, सुशांत खरे, रामेश्वर चौरसिया, रामजी गुप्ता, नीरज रावत आदि मौजूद रहे।