{"_id":"6212893071e87f5b6a32376e","slug":"duty-of-room-inspectors-will-be-done-online-mahoba-news-knp681698989","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: कक्ष निरीक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी बोर्ड की ओर से लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: कक्ष निरीक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी बोर्ड की ओर से लगेगी
विज्ञापन
महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी चल रही हैं। इस बार परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी बोर्ड की ओर से तय होगी। जिसके लिए शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है, जो जल्द ही बोर्ड को भेज दी जाएगी।
इस बार माध्यमिक शिक्षा परिषद, नकल विहीन और सकुशल परीक्षा कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने का तरीका बदल दिया है। बोर्ड ने इस बार खुद ऑनलाइन ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया है। वहीं, संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को मैसेज आएगा कि उनके विद्यालय के शिक्षकों की ड्यूटी किस केंद्र पर है। साथ ही हर दिन कक्ष संख्या भी बदल दी जाएगी, जिससे परीक्षा में गड़बड़ी न हो पाए। उसके लिए शिक्षकों की सूची मांगी गई है, जिसे तैयार करने में विभागीय जिम्मेदार जुट गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी, बोर्ड की ओर से लगाई जाएगी। इसके लिए शिक्षकों की सूची मांगी गई है, जिसे जल्द भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि जिले में 29 केंद्र बनाएं गए हैं। जिसमें हाई स्कूल के 11 हजार और इंटरमीडिएट के नौ हजार 954 छात्र सहित कुल 20 हजार 956 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों के अनुसार मार्च माह के आखिरी सप्ताह या फिर अप्रैल के प्रथम सप्ताह में परीक्षा संभावित है।