फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dust blowing in ponds by falling water level

जलस्तर गिरने से तालाबों में उड़ रही धूल

Sat, 28 Apr 2018 12:11 AM IST
mahoba
mahoba Updated Sat, 28 Apr 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Dust blowing in ponds by falling water level
गर्मी के मौसम में सूखा पड़ा तालाब - फोटो : amarujala
पनवाड़ी (महोबा)। बुंदेलखंड की पठारी धरती में तापमान बढ़ने से जलस्तर तेजी से नीचे गिरा है। कुएं और हैंडपंप जवाब दे रहे है वहीं अधिकांश तालाबों में पानी की जगह धूल उड़ रही है। जिससे पेयजल संकट गहरा गया है। पानी की तलाश में अन्ना मवेशी इधर उधर भटक रहे है। ग्रामीण तो दूर दराज से पानी लाकर किसी तरह प्यास बुझा रहे है लेकिन पशु पक्षियों के लिए पानी की कोई व्यवस्था नही है।
विज्ञापन

30 हजार की आबादी वाले कस्बा पनवाड़ी में पांच बड़े तालाब और एक दर्जन तलैया है लेकिन सभी तालाबों में पानी की जगह धूल उड़ रही है। कस्बे का काजीपुरा तालाब लगभग 7 एकड़ में फैला है लेकिन बारिश न होने से तालाब नही भर सका। तालाब के चारों ओर लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने से तालाब सिकुड़ गया है। इसी तरह पांच एकड़ में फैले तिवारीपुरा तालाब का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है। आठ एकड़ में फैले बाबू तालाब, बिगन तालाब व चौपरा तालाब में भी पानी की जगह धूल उड़ रही है। छोटी छोटी एक दर्जन तलैया भी पूरी तरह सूख चुकी है। जिससे मवेशी पानी के लिए इधर उधर भटक रहे है।  
विज्ञापन

कस्बा पनवाड़ी में पानी को लेकर हाहाकार मचा है। एक सैकड़ा से अधिक स्थापित हैंडपंप में अधिकांश ने जवाब दे दिया है। दो दर्जन हैंडपंप ही पानी दे रहे है। कस्बे के मोहल्ला रविदास, जंटपुरा, पावर हाउस, मेन बाजार, फदना रोड, राजगंज, हरिजन बस्ती, मेला ग्राउंड आदि मोहल्लों में पेयजल का संकट है। लोग कई किमी दूर से पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे है। ग्राम पंचायत द्वारा अभी तक पेयजल को लेकर कोई खास व्यवस्था नहीं है। जिससे गर्मी के मौसम में ग्रामीण और पशु पक्षी बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed