फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   dumper driver dies in truck collision

ट्रक की टक्कर से डंपर का टायर बदल रहे चालक की मौत

Wed, 30 Mar 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
dumper driver dies in truck collision
कबरई (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे डंपर का टायर बदल रहे चालक की मौत हो गई। जबकि ट्रक के चालक-क्लीनर भी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह हाईवे पर रिवई गांव के निकट पत्थर मंडी कबरई की ओर जा रहा डंपर पंचर हो गया। इस पर चालक आकाश (27) निवासी उचौलिया जनपद लखीमपुर खीरी ने डंपर को वहीं किनारे खड़ा किया और पिछला टायर बदलने लगा। इसी दौरान बांदा की ओर से आ रहे तेेज रफ्तार ट्रक ने डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रक आगे बढ़ा और आकाश उसके पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल आकाश को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे कानपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष कबरई विनोद कुमार ने बताया कि दुर्घटना में ट्रक चालक राकेश कुमार व क्लीनर शुभम को भी चोटें आईं हैं। मृतक के परिजनों को सूचना कर दी गई है। उनके यहां पहुंचने के बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed