फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Duldul procession will be taken out in Charkhari on the seventh day of Moharram

Mahoba News: मोहर्रम की सातवीं को चरखारी में निकलेगा दुलदुल जुलूस

Wed, 25 Jun 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 25 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Duldul procession will be taken out in Charkhari on the seventh day of Moharram
चरखारी (महोबा)। मोहर्रम की सातवीं पर कस्बा चरखारी से निकलने वाले परंपरागत हजरत इमाम हुसैन की सवारी दुलदुल (घोड़ा) जुलूस को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कस्बे के मोहल्ला नवादा में मोहर्रम कमेटी की बैठक अध्यक्ष नियाज अहमद की अध्यक्षता में हुई। इसमें बताया कि चरखारी में यह परंपरा 168 वर्षों से चली आ रही है। यह जुलूस न सिर्फ श्रद्धा और अकीदत का प्रतीक है बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है। जुलूस में हजारों की संख्या में अकीदतमंद शामिल होते हैं। जुलूस में सजे दुलदुल पर लगे नींबू को निकालने की परंपरा है। मान्यता पूरी होने पर श्रद्धालु चांदी या सोने के नींबू अर्पित करते हैं।
विज्ञापन

बैठक में कमेटी संरक्षक अनामत सौदागर, उपाध्यक्ष सईद सौदागर, सरफराज, हसीन, आशिक मंसूरी, शाहबाज खान, मुस्ताक मंसूरी, शोएब खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed