फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Due to the worsening drought situation , flee

सूखा के कारण बिगड़ रहे हालात, पलायन

Thu, 11 Feb 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा Updated Thu, 11 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Due to the worsening drought situation , flee
बुंदेलखंड में सूखे के चलते भुखमरी जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। किसानों का राशन पानी खत्म होने लगा है। अब किसान रोजी रोटी की जुगाड़ में परिवार समेत महानगरों की ओर पलायन करने को विवश हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा विकट स्थिति पशुओं की है, जिनके लिए पर्याप्त चारा तक उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन



वहीं पशुपालकों ने भी इन पशुओं को उनके हाल पर छोड़ दिया है। साथ ही चारे के अभाव में अन्ना पशुओं के सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है। हालांकि प्रशासन की ओर से सूखे के हालात में पशुओं के लिए भूसा केंद्र खोलकर चारे की व्यवस्था की है, लेकिन भूसा केेंद्रों से पशुओं को मिलने वाला भूसा ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है।
विज्ञापन


 
वर्तमान में जिले में 2.80 लाख पशु हैं। सूखे के चलते खेतों में भूसा चारा न होने से जिला प्रशासन की ओर से पंचायत स्तर पर 39 भूसा केंद्र बनाए थे, लेकिन अभी तक 19 केंद्रों से महज 1700 क्विंटल भूसे का वितरण ही किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पशुओं की संख्या के हिसाब से देखा जाए तो एक पशु के  हिस्से में एक किलो भूसा आएगा। इससे शासन की भूसा केंद्र योजना बेमतलब साबित हो रही है।

 
हालांकि पशुओं की प्यास बुझाने के लिए गांवों और शहरों में बनाई गई चरही पशुओं की प्यास बुझाने का काम जरूर कर रही है। ग्रामीणों के पलायन करने से अन्ना पशुओं समस्या को देखते हुए आधा दर्जन गौशालाएं भी बनाई गई हैं, लेकिन वहां भी भूसे का काई इंतजाम नही है।

 

चांदो गांव में लटक रहे ताले- सूखे से बर्बाद किसान गांव से पलायन कर गए हैं। हालत यह है कि जिले से 45 फीसदी ग्रामीणों ने महानगरों की ओर रुख कर लिया है।



ग्राम चांदो निवासी रामू अहिरवार, चिरंजीव, लक्ष्मी अहिरवार, बहादुर, प्रेम अहिरवार, दशरथ, रिवई निवासी रामचरन, विश्वनाथ, मुन्नालाल, दीनदयाल अहिरवार, खन्ना निवासी हरदयाल आदि ग्रामीणों के घरों के बाहर ताले लटकते नजर आ रहे हैं।


 
वर्जन- पशुओं की भूख मिटाने के लिए जिले में 39 न्याय पंचायतों में भूसा केंद्र खोले गए है, जहां पर अभी तक 19 भूसा केंद्रों पर प्रति बड़े जानवर को पांच किलो और छोटे जानवर को ढाई किलो के हिसाब से भूसा वितरण किया जा रहा है।


शीघ्र ही सभी केंद्रों पर भूसे का वितरण शुरू कराया जाएगा। पशुओं के पानी का चरही बनाकर इंतजाम कर दिया गया है। सादिक अली, सीबीओ महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed