फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Due to the wedding season, the demand for dry fruits increased, and the prices increased by 20%.

Mahoba News: सहालग के चलते मेवा की मांग बढ़ी, 20 फीसदी दाम बढ़े

Tue, 02 Dec 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 02 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Due to the wedding season, the demand for dry fruits increased, and the prices increased by 20%.
महोबा। सहालग के मौसम व सर्दी की शुरूआत के साथ ही सूखे मेवे की मांग में तेजी आ गई है। ऐसे में बाजार में बादाम, अखरोट, खुमानी, चिलगोजा और अंजीर समेत अधिकांश मेवे के दाम 10 से 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं। शादी-विवाह के सीजन में तिलक व वरीक्षा में कपड़ा, फल, मिठाई के साथ सूखे मेवे देने की परंपरा है। ऐसे में सूखे मेवे का कारोबार बढ़ा है।
विज्ञापन

ग्राहकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं। सहालग और सर्दी को देखते हुए कारोबारियों ने सूखे मेवे के स्टॉक को भी जुटाना शुरू कर दिया है। किराना व्यापारी सौरभ गुप्ता, संजय, रिषि ने बताया कि गर्मियों की तुलना में सर्दियों में सूखे मेवे की मांग काफी बढ़ जाती है।लोग बादाम, अखरोट, अंजीर, खुमानी आदि को पानी में भिगोकर, पंजीरी बनाकर व गुड़ के लड्डू में इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वरीक्षा-तिलक के समारोहों के लिए और सर्दियों की बढ़ती खपत को देखते हुए सूखे मेवे को बाहर से मंगाया गया है। इस समय मेवे की बिक्री तेजी पकड़ने लगी है। यही वजह है कि मेवे के दामों में इजाफा हुआ है। मांग बढ़ने से आगे और वृद्धि की संभावना है। सर्दियों में लोग बादाम, काजू, किसमिस, अखरोट व अन्य सूखे मेवे को अधिक वरीयता दे रहे हैं। इससे बाजार में मेवे का कारोबार अच्छा चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
बाजार में सूखे मेवे का भाव
मेवा-कीमत
काजू साबूत-900-1,000 रुपये
किशमिश-450-500 रुपये
बादाम-850-900 रुपये
अखरोट साबुत-850-900 रुपये
अखरोट गिरी-1,000-1,200 रुपये
अंजीर-1,000-1,200 रुपये
पिस्ता नमकीन-1,000-1,200 रुपये
नारियल गोला-350-400 रुपये
मखाना-1,000-1,200 रुपये
सूखे खजूर-200-400 रुपये
खुमानी-600-800 रुपये
(सभी के दाम प्रतिकिलो में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed