फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Due to the leakage in the supply valve,

सप्लाई वाल्व में लीकेज होने पर भड़के डीएम

Sat, 07 Apr 2018 11:54 PM IST
mahoba
mahoba Updated Sat, 07 Apr 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
Due to the leakage in the supply valve,
ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : अमर उजाला
गर्मी का मौसम शुरू होते ही पेयजल संकट गहराने और श्रीनगर के लोगों को सप्लाई का पानी न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी सहदेव ने शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे श्रीनगर स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां कर्मचारियों से वाटर ट्रीटमेंट के लिए उपयोग किये जाने वाले फिटकरी चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर के अनुपात के बारे में जानकारी ली। प्लांट में लीकेज मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए पानी की बर्बादी रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक तरफ जल संकट तो दूसरी तरफ जल की बर्बादी।
विज्ञापन



जिलाधिकारी अचानक रात में श्रीनगर के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से जानकारी ली। कहा कि पानी की शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस मौके पर उन्होंने ट्रीटमेंट प्लांट का चैंबर, टंकी और श्रीनगर-महोबा पाइप लाइन के वाल्व को भी देखा। पाइप लाइन के सप्लाई वाल्व तथा टंकी में जगह-जगह लीकेज से पानी टपक रहा था। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मौजूद कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि वाल्व की पैंकिंग को समय-समय पर बदला जाये और टंकी की मरम्मत की जाए ताकि पानी की बर्बादी को रोका जा सके।
विज्ञापन


इस दौरान डीएम ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि एक तरफ महोबा में जल संकट है वहीं दूसरी तरफ जल की बर्बादी की जा रही है। जल संकट की समस्या से निपटने के लिए 24 घंटे तैयार रहें, इसमें लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी दौरान श्रीनगर के ट्यूबवैल के पानी छोड़ जाने की जानकारी मिलने पर उन्होनें ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि जल निगम से तकनीकी सहायता लेकर ट्यूबवेलों में और पाइप बढ़वाए जाएं, जिससे गर्मियों में जलापूर्ति सुचार रूप से हो सके। डीएम ने कहा कि हमारी प्राथमिकता में जिले को पेयजल संकट से बचाना तथा प्रत्येक व्यक्ति को पानी मुहैया कराना है। उन्होनें सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य में कोई हीलाहवाली न करें, अन्यथा की स्थिति में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed