फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Drunk, young man beat up soldier, tore his uniform

शराब के नशे में युवक ने सिपाही को पीटा, वर्दी फाड़ी

Sat, 25 Sep 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Drunk, young man beat up soldier, tore his uniform
ड्यूटी पर तैनात सिपाही से मारपीट करता युवक - फोटो : MAHOBA
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी के पं. दीनदयाल उपाध्याय उद्यान (गुलमर्ग पार्क) में शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक ने सिपाही को पीट दिया। उसकी वर्दी फाड़ दी। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला पुलिस रिपोर्टिंग चौकी चरखारी में तैनात सिपाही नरेंद्र बुधवार की शाम गुलमर्ग पार्क में ड्यूटी पर तैनात था। तभी सूपा निवासी ब्रजेश राजपूत शराब के नशे में हंगामा करने लगा। सिपाही ने विरोध किया। जिस पर ब्रजेश ने धक्का मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे साथी सिपाही के साथ भी अभद्रता की। सड़क किनारे लगी हाथ ठेलियों का सामान भी फेंक दिया। मारपीट में सिपाही नरेंद्र की वर्दी भी फट गई। सिपाही से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। सिपाही की तहरीर पर कोतवाली चरखारी में आरोपी बृजेश राजपूत निवासी सूपा के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी व सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी शशिकुमार पांडेय का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed