फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Drought relief and the absence of the villagers surveyed the commotion

सूखा राहत व सर्वे न होने पर ग्रामीणों का हंगामा

Mon, 29 Aug 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Mon, 29 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Drought relief and the absence of the villagers surveyed the commotion
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विकासखंड कबरई के ग्राम सुरहा में बारिश से गिरे मकानों का सर्वे कराकर राहत राशि व सूखा राहत के चेकों का वितरण न किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सोमवार को प्रदर्शन किया। ग्राम सुरहा निवासी बाबूलाल, गोला, मूलचंद्र, शिवदयाल, श्यामलाल, सिद्वगोपाल, कामता, शेरू, स्वामीदीन, राकेश आदि ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि
विज्ञापन


सूखा राहत के चेक नहीं मिले। अब बारिश में गिरे मकानों के सर्वे के नाम पर भी खेल किया जा रहा है। नाराज ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन कर विरोध जताया और डीएम को ज्ञापन सौंपा और बताया कि पैसा उनके खातों में नहीं भेजा गया। इधर, बारिश से गिरे कच्चे मकानों के सर्वे के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। गांव में दो सैकड़ा से ज्यादा ग्रामीणों के मकान गिरे हैं जबकि लेखपालों द्वारा नाममात्र ग्रामीणों के मकान गिरे दिखाए गए हैं। ज्ञापन में अधिकारियों से जांच कराकर सही लोगों का सर्वे में नाम शामिल किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed