{"_id":"6ad673477eb2932b2a045e4b","slug":"a-festival-special-train-will-run-between-khajuraho-and-nizamuddin-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-129821-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: खजुराहो से निजामुद्दीन के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: खजुराहो से निजामुद्दीन के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
महोबा। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 21 अक्तूबर से 18 नवंबर तक खजुराहो से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। वापसी में 22 अक्तूबर से 19 नवंबर तक हजरत निजामुद्दीन से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार व रविवार को इसका संचालन होगा। खजुराहो-रुंधी फेस्टिवल एक्सप्रेस के स्थान पर इस ट्रेन को चलाया जाएगा।
खजुराहो से ट्रेन रात 10:15 बजे रवाना होगी जो रात 10:52 बजे महाराजा छत्रसाल छतरपुर, 11:50 बजे टीकमगढ़ और अगले दिन रात 02:10 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। ग्वालियर, आगरा कैंट व मथुरा होते हुए सुबह 11 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर और झांसी होते हुए अगले दिन सुबह 12:45 बजे टीकमगढ़ व सुबह 03:30 बजे खजुराहो पहुंचेगी।
झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि ट्रेन में स्लीपर, सामान्य, एसी थ्री टियर व एसएलआरडी श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। परिचालन संबंधी कारणों से खजुराहो-रुंधी फेस्टिवल एक्सप्रेस को रद किया गया है। उन्होंने यात्रियों से सफर शुरू करने से पहले हेल्पलाइन 139 या एनटीईएस से ट्रेन की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।