फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   DRM inspected the construction work going on at the railway station

Mahoba News: डीआरएम ने रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों को परखा

Sat, 21 Jun 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 21 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
DRM inspected the construction work going on at the railway station
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने शुक्रवार की शाम अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए जा रहे महोबा और हरपालपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने महोबा यार्ड के पास बनाए जा रहे अंडरपास का भी जायजा लिया। कहा कि अंडरपास के निर्माण में गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए।
विज्ञापन

डीआरएम ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, जलपान गृह, शौचालय, टिकट काउंटर, वेटिंग एरिया का मुआयना किया। स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्य को संतोषजनक पाया। उन्होंने महोबा यार्ड के पास बन रहे अतिरिक्त रेलवे अंडरपास के निर्माण कार्य को गहनता से परखा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखें। सभी सुरक्षा और संरक्षा मानकों का पालन करते हुए निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। कहा कि यह अंडरपास यार्ड के दोनों तरफ बनी बस्ती के निवासियों के लिए सुविधाजनक होगा। इसके बाद उन्होंने लेवल क्रॉसिंग गेट 422 पर रुककर संरक्षा व सुरक्षा का जायजा लिया। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर रश्मि गौतम, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर अशोक गौतम, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed