{"_id":"695d4d3a64ed29cea402d1d8","slug":"drivers-and-conductors-were-administered-the-oath-to-follow-traffic-rules-mahoba-news-c-225-1-mah1001-121290-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: चालकों व परिचालकों को दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: चालकों व परिचालकों को दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ
Tue, 06 Jan 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो 06 एमएएचपी 10 परिचय-रोडवेज में यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाते एआरटीओ दयाशंकर। स्रोत:
महोबा। शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान चालकों और परिचालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने व दूसरों को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
जागरुकता कार्यक्रम में एआरटीओ दयाशंकर ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा से जुड़ा सामूहिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। कहा कि चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और बाइक चलाते समय हेलमेट के प्रयोग करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं। शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, लेन उल्लंघन, गलत दिशा में वाहन चलाने, हेलमेट व सीट-बेल्ट न पहनने, रिफ्लेक्टर टेप, फाग लाइट, बिना परमिट और बिना फिटनेस संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीओ यातायात तेज प्रकाश सिंह, टीएसआई सुनील कुमार सिंह, डिपो प्रभारी प्रवीण कुमार, रामनरेश साहू, रिजवान खान आदि मौजूद रहे।