{"_id":"65808e1cfb5c554e5a065e6a","slug":"driver-dies-after-tractor-overturns-while-climbing-into-stone-mine-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-3562-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पत्थर खदान में चढ़ते समय ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पत्थर खदान में चढ़ते समय ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन
पत्थर खदान में चढ़ते समय ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के डहर्रा गांव स्थित पत्थर खदान में चढ़ते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
डहर्रा गांव निवासी राजाराम अहिरवार का पुत्र कल्लू अहिरवार (32) ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार की दोपहर वह डहर्रा गांव की पत्थर खदान में कंप्रेशर मशीन से खनन के लिए छेद करने गया था। वापस लौटते समय खदान की चढ़ाई में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक नीचे दब गया। यह देख खदान में काम कर रहे श्रमिक दौड़ पड़े और ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को किसी तरह बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पहाड़ों में खनन होने से खदानें गहरी हो गई हैं। जिससे ऊपर चढ़ते समय वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोगों से पूछताछ की। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई।