फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Drinking water supply stalled in the city for two days, water clashes

शहर में दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, पानी को लेकर मची मारामारी

Thu, 20 May 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stalled in the city for two days, water clashes
महोबा। दो दिन से शहर की पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे पानी को लेकर मारामारी मची है। आए दिन आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों में नाराजगी है। गुरुवार को व्यापारियों व समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने डीएम को पत्र सौंपकर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई व पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन

यूपी-एमपी की सीमा पर बने उर्मिल बांध से कस्बा श्रीनगर व पूरे शहर को पेयजल आपूर्ति होती है। कभी पाइप लाइन फटने तो कभी मोटर खराब होने से आपूर्ति प्रभावित रहती है।
विज्ञापन

दो दिन पहले तेज आंधी आने के चलते उर्मिल बांध जाने वाली बिजली लाइन में खराबी आ गई, जिससे बुधवार के पूरे शहर में पेयजल आपूर्ति ठप रही। गुरुवार को भी आपूर्ति पूरी तरह से बहाल नहीं हो सकी। कम पानी आने के चलते आधा शहर आपूर्ति नहीं हो सकी। जिससे लोगों ने दूर-दराज स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर काम चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेता रामजी गुप्ता, सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष संतोष साहू, अहमद अली, बलराम आदि ने डीएम सत्येंद्र कुमार को शिकायती पत्र देकर पेयजल की भीषण समस्या से अवगत कराया। बताया कि दो दिन से नलों में पानी नहीं आ रहा है।

एक माह में महज बीस दिन ही सप्लाई दी गई। गर्मी के मौसम में पानी न आने से लोग परेशान है। उधर जल निगम के अवर अभियंता मनोज राजपूत का कहना है कि विद्युत लाइन में खराबी आने से आपूर्ति प्रभावित हुई। शुक्रवार से पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed