फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   drinking water crises in mahoba

महोबाः पेयजल आपूर्ति दो साल से ठप, महिलाओं का प्रदर्शन

Mon, 10 Aug 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
drinking water crises in mahoba
जल संस्थान के बाहर प्रदर्शन करती नाराज महिलाएं - फोटो : MAHOBA
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बे के मियांपुरा मोहल्ले में पानी की पाइपलाइन जाम हो जाने से वहां पर दो साल से पेयजल आपूर्ति ठप है। लोग दूर दराज के क्षेत्रों में स्थित हैंडपंप और कुएं से पानी लाने को मजबूर हैं। पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बता दें कि पानी की पाइपलाइन चोक हो जाने की वजह से दो साल से खराब पड़ी है। संबंधित विभाग ने भी इसको ठीक कराने की जिम्मेदारी नहीं समझी। बारिश के दिनों में सड़कों पर कीचड़ हो जाने से एक किलोमीटर दूर से पानी लाना लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह अभी तक जैसे तैसे पानी लाकर काम चला लेते थे, लेकिन बरसात के मौसम में सड़कें सही न होने की वजह से पानी लेने जाने पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

वह लोग जल संस्थान के अधिकारियों को भी कई बार इस समस्या से अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद पेयजल समस्या का निराकरण नहीं हुआ। इससे नाराज महिलाओं ने सोमवार को जल संस्थान के ट्यूबवेल के पास जमकर प्रदर्शन किया। महिलाओं के प्रदर्शन की भनक लगते ही अवर अभियंता पवन सिंह ने मौके पर जाकर जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति चालू कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि उन्होंने कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को पानी की समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। इससे मजबूर होकर उन्हें प्रदर्शन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा। इस संबंध में जल संस्थान के अवर अभियंता का कहना है उनके संज्ञान में आज पहली बार यह मुद्दा आया है। जल्द ही समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed