{"_id":"6aef5d31bb8f43fb430f294f","slug":"drainage-system-in-gopamau-to-be-improved-at-a-cost-of-two-crore-mahoba-news-c-213-1-hra1001-159760-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दो करोड़ से गोपामऊ में सुधारा जाएगा ड्रेनेज सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दो करोड़ से गोपामऊ में सुधारा जाएगा ड्रेनेज सिस्टम
विज्ञापन
हरदोई। नगर पंचायत गोपामऊ में जलनिकासी की समस्या दूर किए जाने के लिए करीब दो करोड़ रुपये से ड्रेनेज सिस्टम सुधारा जाएगा। राज्य सेक्टर की सीवरेज एवं जलनिकासी योजना में यह काम कराया जाएगा। नगर निकाय ने काम कराने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरसीसी का कवर्ड नाला बनने से लोगों को जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
गोपामऊनगर में आबादी बढ़ने के साथ ही निकाय में मकानों की संख्या भी बढ़ी है। इससे जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शासन ने राज्य सेक्टर की सीवरेज एवं जलनिकासी योजना में 1,90,24,537 रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी है। आरसीसी का कवर्ड नाला बनवाए जाने से जलनिकासी बेहतर होने की उम्मीद है। वहीं कवर्ड नाला होने से हादसों की आशंका भी कम होगी।
यह कराए जाएंगे काम ...
.34,53,311 रुपये से मोहल्ला फर्राश उत्तरी में सूबेदार के खेत से गोबरहा तालाब तक जलनिकासी के लिए कवर्ड आरसीसी नाला।
.39,95,280 रुपये से मोहल्ला से मटेहना से अब्दुल रज्जाक के खेत से मुन्ना खां के खेत तक जलनिकासी के लिए कवर्ड आरसीसी नाला।
.25,53,437 रुपये से मोहल्ला कन्नौजी पश्चिमी से टंडौर तिराहे से छोटे कंजड़ के मकान तक जलनिकासी के लिए कवर्ड आरसीसी नाला।
.56,22,931 रुपये से मोहल्ला कन्नौजी पूर्वी में हरदोई-पिहानी तिराहे से गैस गोदाम तक जलनिकासी के लिए कवर्ड आरसीसी नाला।
.43,99,578 रुपये से मोहल्ला लालपीर में खुशीराम के खेत से राजाराम के खेत तक जलनिकासी के लिए कवर्ड आरसीसी नाला।
सीवरेज एवं जलनिकासी के काम से नगर पंचायत गोपामऊ के लोगों को काफी हद तक जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। ईओ से कहा गया है कि गुणवत्तापूर्ण काम समय से पूरा कराएं। -राजेंद्र कुमार, प्रभारी, अधिकारी निकाय