{"_id":"bdf18150b86beb7ec84f6a79ac1ee695","slug":"drain-four-bled-in-dispute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली के विवाद में चार लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली के विवाद में चार लहूलुहान
अमर उजाला महाोबा
Updated Fri, 03 Apr 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाली में पत्थर रखने को लेकर हुए विवाद में दबंगाें ने ग्रामीण सहित पत्नी बेटों को धारदार हथियार से पीट कर लहूलुहान कर दिया। घायलाें को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों ने घटना की तहरीर कोतवाली कुलपहाड़ में दी है।
कस्बा जैतपुर के मोहल्ला नरैयापुरा निवासी किशोरीलाल (50) शुक्रवार को घर के पास नाली की सफाई कर रहा था। सफाई के बाद पास ही रखे चबूतरे से पत्थर उठाकर नाली के पास रख दिया। जिससे पड़ोसी दबंग भड़क गया और विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर दबंगों ने किशोरीलाल पर लाठी डंडाें और धारदार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पति का बचाने आई पत्नी उर्मिला (45) और बेटे धर्मेंद्र (24) व जीतेंद्र (22) की भी दबंगों ने जमकर पीटा। बाद में ग्रामीणों ने एकजुट होकर मामला शांत कराया। घायलों को जिला अस्पताल में में भर्ती कराया। जहां सभी का उपचार किया जा रहा है।