{"_id":"6261a95d9a1c9973266237c9","slug":"dowry-murder-report-filed-against-seven-people-including-husband-mahoba-news-knp6925290143","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
महोबा/चरखारी। कोतवाली चरखारी के सबुुआ गांव में मासूम बेटे की गला घोंटने के बाद महिला के फांसी लगाने के मामले में पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जनपद हमीरपुर के सरीला गांव निवासी शत्रुघन ने बताया कि उसने अपनी पुत्री सपना की शादी सबुआ गांव निवासी रविंद्र के साथ तीन साल पहले की थी। शादी के बाद पति व ससुरालीजन दहेज में दो लाख की नकदी व बाइक की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर मारपीट करते हुए प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसकी पुत्री को कई दिन भूखा रखते थे। पिता ने ससुरालवालों पर बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति रविंद्र, ससुर किशोर यादव, देवर धर्मेंद्र, देवरानी विनीता, ननद व दो भांजियों के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी उमापति मिश्रा का कहना है कि मामला दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना कराई जाएगी।
विज्ञापन
दस साल पहले की घटना की पुनरावृत्ति
सबुआ गांव में मासूम बच्चे बाबू के साथ महिला के फांसी लगाने का मामला दस पहले हुई घटना की पुनरावृत्ति दर्शाता है। सबुआ गांव निवासी प्रेम सिंह की पत्नी ने दस साल पहले दो मासूम बच्चों का गला घोंटकर फांसी लगा ली थी। प्रेमसिंह के मकान से 50 मीटर दूर रहने वाले रविंद्र की पत्नी ने बुधवार को मासूम बच्चे की गला घोंटने के बाद फांसी लगाई। इस घटना से गांव का माहौल गमगीन है।