{"_id":"620e9138425af9682b715b6d","slug":"don-t-be-deceived-choose-the-candidate-of-your-choice-mahoba-news-knp6811800168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहकावे में न आएं, चुनें पसंद का प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहकावे में न आएं, चुनें पसंद का प्रत्याशी
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी ने मतदान से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को किसी बाहरी का आतिथ्य स्वीकार न करने की अपील की है। साथ ही उनसे कहा है कि वे भी मतदाताओं को जागरूक करें कि मतदाता किसी के बहकावे में न आएं, अपने पसंद का ही प्रत्याशी चुनें।
जिलाधिकारी मनोज कुमार कलक्ट्रेट सभागार में सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, ईवीएम व वीवीपैट के मास्टर ट्रेनर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर व जोनल मशीन संचालन के बारे में अच्छी तरह जान लें। मतदान के दिन मास्टर ट्रेनर व बीईएल इंजीनियर्स के निरंतर संपर्क में रहें।
पूरे मतदान को सकुशल कराना आपका दायित्व है। चूक के लिए भी आप जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोग मतदाताओं को भी जागरूक करें। जनपद के सभी लोग वोट डालें।
विज्ञापन
मतदान स्थल पर यदि कोई व्यक्ति किसी प्रत्याशी विशेष के पक्ष में मतदान का दबाव डालता है तो इसकी सूचना सुरक्षाकर्मी या जिला प्रशासन की ओर से बूथ पर चस्पा कराए गए अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर तत्काल दें।
इस दौरान प्रभारी कार्मिक डॉ हरिचरन सिंह, एडीईओ आरएस वर्मा, एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, एडीएम न्यायिक शिशिर कुमार, प्रभारी प्रशिक्षण चित्रसेन सिंह, एसडीएम एमएल यादव, एसडीएम राकेश कुमार, एसडीएम चरखारी पीयूष जायसवाल, प्रभारी मीडिया सतीश यादव आदि मौजूद रहे।