{"_id":"6180302c91c7c81d071bdacc","slug":"documents-found-incomplete-team-expressed-displeasure-mahoba-news-knp661788233","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे मिले दस्तावेज, टीम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे मिले दस्तावेज, टीम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। कॉमन रिव्यू मिशन (सीआरएम) टीम के दौरे को लेकर जनपद महोबा के सभी सीएचसी-पीएचसी में तैयारियां जोरों पर हैं। जिसको लेकर मुख्यालय से आई टीम ने सीएचसी का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
सोमवार को मुख्यालय से आई टीम के अधिकारी एमएस अहमद उप महाप्रबंधक एनएचएम, स्वतंत्र प्रताप सिंह डिस्ट्रिक को-ऑर्डिनेटर कानपुर मातृ स्वास्थ्य, संतोष कुमार भारती प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर कानपुर लखनऊ की टीम ने कुलपहाड़ सीएचसी का निरीक्षण किया। अभिलेखों में कमी पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा लेखा-जोखा पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। सात वर्ष से खाली पड़ी 30 बेड की मैटरनिटी बिल्डिंग में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराकर जल्द चालू कराए जाने का आश्वासन दिया। अस्पताल की बेहतर साफ सफाई व रखरखाव के बारे में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमरीश राजपूत को सुझाव दिया गया।
इस मौके पर डॉ. मनीष कुमार, फार्मासिस्ट वंदना नायक, फार्मासिस्ट हरदीपक, नर्स मनोरमा, नर्स जूली सहित आदि स्टाफ मौजूद रहा। (संवाद)