{"_id":"12e23127d78f4cbd252cf9206c0d9767","slug":"doctors-at-the-time-nor-the-commissioner-angry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों के समय से न आने पर कमिश्नर नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टरों के समय से न आने पर कमिश्नर नाराज
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चिकित्सालय में डाक्टरों के समय से न आने और बाहर की दवाएं लिखने पर कमिश्नर से नाराजगी जताते हुए सीएमओ को जांच के आदेश दिए है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बाहर से दवाएं लिखने की पुष्टि हुई तो डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में साफ-सफाई न मिलने से उसे बेहतर करने के निर्देश दिए।
चित्रकूट धाम मंडल के कमिश्नर एल वेंकटेश्वर लू ने गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। कमिश्नर के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते अस्पताल की साफ सफाई कराने के साथ व्यवस्थाएं बेहतर कर ली थी। कमिश्नर ने ओपीडी का निरीक्षण कर मरीजों से पूछ- ताछ की। टीकामऊ निवासी दशरथ ने बताया कि जिला अस्पताल से चलने वाली एंबुलेंस का ड्राइवर पैसे मांगता है। इस पर कमिश्नर ने मामले की तत्काल जांच कराने के आदेश दिए। वार्ड के निरीक्षण के दौरान झांसी निवासी निक्की पुरोहित ने बताया कि डाक्टर बाहर की दवाएं लिखते है। इमरजेंसी में दवा नही दी जाती है। उन्होंने बताया कि दौरे को देखते हुए साफ सफाई और बेडों पर नई चादरें डाली गई है। मरीज ने बताया कि जिला अस्पताल में डाक्टर कभी समय से नही आते है और न ही पर्चा बनाने वाले समय से बैठते है। जिससे मरीज पर्चा बनवाने के लिए भटकते रहते है। कमिश्नर ने पूरे चिकित्सालय का भ्रमण किया। बच्चा वार्ड में निरीक्षण के दौरान भर्ती तीमारदार महिला टमटी से खाना मिलने की जानकारी ली तो महिला ने खाना मिलने की बात बताई। कमिश्नर ने किशोरी स्वास्थ्य केबिन में जाकर क्रियाकलापों को देखा। उन्होंने बलगम परीक्षण लैब में पहुंचकर रोजाना परीक्षण होने की जानकारी ली। अल्ट्रासाउंड वार्ड में पहुंचकर उन्होंने मशीनों की दशा और तैनात डाक्टर से मरीजों की आमद और सुविधाओं की जानकारी ली। कमिश्नर ने पुरुष ओटी और महिला ओटी में जाकर करीब आधा घंटे निरीक्षण किया। कमिश्नर द्वारा बारीकी से निरीक्षण करने में विभागीय अधिकारियों की जान सांसत में फंसी रही। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी। बाहर से दवाएं लिखे जाने पर कमिश्नर ने सीएमओ को जांच सौंपकर कार्रवाई के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ एसके वार्ष्णेय सीएमएस सहित जिला चिकित्सालय के डाक्टर व कर्मचारी मौजूद रहे।