फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Doctor Pesaa not obedient authentication - ADM

डाक्टर पेश्ाा प्रमाणीकरण को मोहताज नहीं - एडीएम

Wed, 01 Jul 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला महाोबा
अमर उजाला महाोबा Updated Wed, 01 Jul 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Doctor Pesaa not obedient authentication - ADM
 अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने कहा कि डाक्टर का पेशा कभी भी प्रमाणीकरण को मोहताज नहीं होता। उनके द्वारा समर्पण भाव से की गई सेवा ही उनके सम्मान का द्योेतक होती है।
विज्ञापन

वह अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को मेन मार्केट स्थित अवस्थी मेडिकल हाल में डाक्टर्स डे पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के अवसर पर बोल रहे थे। कैंप का शुभारंभ एडीएम ने फीता काट कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर माता-पिता अपने बच्चों को सोते जागते समय पढ़ाई कर इंजीनियर और डॉक्टर बनने पर जोर देते हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का सपना अपने बच्चों को डाक्टर बनाने का होता है। यह पेशा ही देश में मानवता से जुड़कर समाज में व्यक्ति का नाम रोशन करता है। उन्होंने आज की चिकित्सा व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा कि डाक्टरों की भारी भरकम भीड़ चिकित्सा का मानक नहीं हो सकती बल्कि डाक्टर के यहां जुटने वाली मरीजों की भारी भीड़ चिकित्सा और चिकित्सक का मानक बनती है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एसके वाष्णेय ने कहा कि सीमित संसाधनों में डाक्टरों की कमी के बावजूद हमारे डाक्टरों द्वारा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा दिलाना बहुत महत्वपूर्ण है। असीमित संसाधनों के साथ चिकित्सा तो हर चिकित्सक कर लेता है। लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी 24 घंटे डाक्टर यहां काम करते हैं। जिनका पुलिस की तरह कोई नौकरी का टाइम टेबिल नहीं होता है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 उदयवीर सिंह ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में डाक्टर्स का स्थान सबसे ऊपर होता है। कोई भी चिकित्सक अपने पेशे से खिलवाड़ नहीं करना चाहता। कभी-कभी अनजाने में गलती हो सकती है, जिसे मानवीय भूल के रूप में समाज को स्वीकार करना चाहिये। कैंप के संचालक डा0 ज्ञानेश अवस्थी ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाएं विशेषज्ञों की कमी के बावजूद  अन्य जिलों की अपेक्षा बहुत ही सीमित संशाधनों में बेहतर है। जबकि अन्य जिलों में  डाक्टरों की भारी भीड़ के बावजूद उचित सेवाएं नहीं मिल पाती है। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन  द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की सराहना की। समाजसेवी पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी ने कार्यक्रम का संचालन किया।  इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा वीपी वर्मा, समाजसेवी दाऊ तिवारी ,प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय मिश्रा, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील जैन, सरगम खरे, उमेश उपाध्याय, प्रोफेसर एलसी अनुरागी, सिराज खान, मनोज ओझा, नईम अंसारी, डा0 प्रदीप मिश्रा, राजेश चतुर्वेदी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed