फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Do not share confidential information with anyone: Additional SP

गोपनीय जानकारी किसी से न करें साझा : अपर एसपी

Fri, 16 Oct 2026 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Do not share confidential information with anyone: Additional SP
फोटो 15 एमएएचपी 09 परिचय-कार्यक्रम में जानकारी देतीं अपर एसपी वंदना सिंह। स्रोत: पुलिस
महोबा। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अपर एसपी वंदना सिंह ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्क व जागरूक रहें। अपनी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अपर एसपी ने कहा कि वर्तमान युग डिजिटल युग का है। डिजिटल युग में तकनीक जितनी उपयोगी है। सावधानी न बरतने पर उतनी ही खतरनाक साबित हो सकती है। उन्होंने सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने और किसी भी अनजान लिंक या प्रलोभन वाले संदेशों से दूर रहने की अपील की। सीओ साइबर अपराध अनिरुद्ध कुमार ने ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग व सोशल मीडिया हैकिंग के तौर-तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि यदि कोई साइबर ठगी का शिकार होता है तो डरें नहीं, तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी थाने में इसकी रिपोर्ट करानी चाहिए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक श्याम प्रताप पटेल ने डिजिटल बैंकिंग और पर्सनल डाटा को सुरक्षित रखने के व्यावहारिक टिप्स साझा किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य कमलेश सिंह व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। उधर, राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कनकुआं और पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज अजनर में जागरूकता कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed