{"_id":"61140ca88ebc3e62c206ea79","slug":"dm-sent-proposal-for-tourism-development-of-gorakhgiri-mahoba-news-knp6456986185","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महोबा: गोरखगिरि की सुंदरता ने मुख्यमंत्री योगी को मोहा, पर्यटन विकास को डीएम ने 24 घंटे के अंदर भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: गोरखगिरि की सुंदरता ने मुख्यमंत्री योगी को मोहा, पर्यटन विकास को डीएम ने 24 घंटे के अंदर भेजा प्रस्ताव
Wed, 11 Aug 2021 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:15 PM IST
सार
डीएम सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को 24 घंटे के अंदर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलते ही विकास कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन
गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली ऐतिहासिक गोरखगिरि
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा में गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि ऐतिहासिक गोरखगिरि से जिले में पर्यटन विकास के द्वार खुलने की उम्मीद जगी है। मंगलवार को उज्ज्वला-2 योजना के शुभारंभ पर महोबा आए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखगिरि को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए एक सप्ताह के अंदर प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए थे।
डीएम सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को 24 घंटे के अंदर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलते ही विकास कार्य शुरू होंगे। जिले में पर्यटन विकास को लेकर सदर विधायक राकेश गोस्वामी के प्रयास को मुख्यमंत्री ने प्राथमिकता देकर नई उम्मीद जगा दी है।
सीएम ने मंगलवार को महोबा आगमन पर कार्यक्रम के बीच समय निकालकर सदर विधायक, कमिश्नर व डीएम के साथ चर्चा की। उन्होंने गोरखगिरि के परिक्रमा मार्ग व रोपवे निर्माण के लिए एक सप्ताह के अंदर प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए थे। गोरखगिरि के सुंदरीकरण के लिए पूर्व में भी 10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव लंबित हैं।

जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकृति देने का आश्वासन दिया। यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो शीघ्र ही ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के गोरखगिरि को न सिर्फ नई पहचान मिलेगी बल्कि पर्यटक सहज ही इस ओर आकर्षित होंगे। जिससे रोजगार के साधन बढ़ने की उम्मीद है।
रिंग रोड के लिए भी तैयार हुआ प्रस्ताव
शहर को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए रिंग रोड व किड़ारी फाटक में फ्लाई ओवरब्रिज के निर्माण के लिए भी 10 अगस्त को महोबा आए सीएम ने प्रस्ताव भेजने को कहा था। जिस पर रिंग रोड के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विपिन कुमार ने बताया कि रिंग रोड का प्राक्कलन तैयार है। भूमि अधिग्रहण की स्वीकृति को भेजेंगे। बाकी के प्रस्ताव बनवा रहे हैं।