फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   DM inspects officers with waterlogging in hospital

अस्पताल में जलभराव होने पर डीएम ने अफसरों के साथ किया निरीक्षण

Wed, 02 Oct 2019 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
DM inspects officers with waterlogging in hospital
जिला अस्पताल में पानी निकासी की व्यवस्था के निर्देश देते डीएम अवधेश कुमार तिवारी - फोटो : MAHOBA
महोबा। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से मंगलवार की रात करीब एक घंटे हुई झमाझम बारिश से जिला अस्पताल टापू बन गया। इमरजेंसी वार्ड समेत महिला व पुरुष वार्डों व परिसर में दो-दो फीट पानी भर जाने से मरीज व तीमारदार परेशान रहे। बुधवार को जिलाधिकारी ने अफसरों के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता व पालिका ईओ को शीघ्र जलनिकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी है। जरा सी बारिश में ही अस्पताल में पानी भर जाता है। जिससे डॉक्टरों व कर्मचारियों के साथ मरीज और उनके तीमारदार परेशान रहते हैं। बुधवार की रात करीब 12 बजे एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं और अस्पताल परिसर समेत वार्डों में पानी भर गया। जिससे मरीज व उनके तीमारदार परेशान रहे। रात में ही लोगों ने अस्पताल में जलभराव होने की सूचना विभागीय अधिकारियों समेत जिलाधिकारी को दी।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने अफसरों के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और जलनिकासी की व्यवस्था परखी। सड़क से अस्पताल की ऊंचाई कम होने के चलते जलभराव होने व पानी की निकासी नहीं पाई गई। जिस पर डीएम ने पीडब्ल्यूडी व पालिका प्रशासन को जलनिकासी की व्यवस्था शीघ्र करने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को दिक्कत न हो। इस मौके पर सीडीओ हीरा सिंह, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज, सीएमओ डॉ. सुमन, सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed